टीवी शो के एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. अब ये खबर सामने आई है कि अर्जुन बिजलानी कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन ने पॉर्टल के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है.


अर्जुन का कहना है कि कोविड के चलते अपने बेटे को सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूँ , क्योंकि वह उसे न तो गले लगा सकते हैं और न ही उसके साथ खेल सकते हैं. वह क्वारंटीन हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है. अर्जुन ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल के लिए छुट्टियों का प्लान किया था, लेकिन सब खराब हो गया. इतना ही नहीं, बल्कि अर्जुन ने ये भी खुलासा किया कि उनकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है और फिलहाल वह ठीक हैं.


रिपोर्ट के मुताबिक, ओमिक्रॉन को लेकर बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा कि मैं आप लोगों को बताना चाहूंगा, क्योंकि अभी मैं यही महसूस कर रहा हूं. यह नया वायरस, ज्यादा घातक नहीं है, क्योंकि मुझे इस वायरस ने अपनी जकड़ में ले लिया है तो मई ये अच्छे से फील कर सकता हूं . मैं 2-3 दिनों में ठीक हो गया हूं. मुझे ऐसा लगता है की ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है आप लोग को भी , हालांकि हम मामलों की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं क्योंकि संक्रमण की दर ज्यादा है. यह पहले वाले वेरिएंट से 3-4 गुना तेज है. यही कारण है कि इतने सारे लोग एक साथ पॉजिटिव आ रहे हैं.


अर्जुन ने लक्षणों पर बात करते हुए कहा कि इस संक्रमण के कारण मेरे गले में बहुत दर्द और सूजन था . मुझे तीन दिनों तक एंटीबायोटिक्स लेनी पड़ी. मैं उसके बाद बेहतर हो गया, लेकिन ये हर शरीर पर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है. गले में दर्द, सिर दर्द, बदन दर्द और बुखार एक-दो दिन तक इसके सामान्य लक्षण हैं. आपको कोई भी लक्षण दिखने पर अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
