मुंबई: करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद अब नोरा फतेही हुयी कोरोना संक्रमित. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना का कहर छाया हुआ है. अब करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ठीक हो चुकी हैं परन्तु इनके बाद नोरा फतेही को कोरोना हो गया है. नोरा के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि नोरा अभी क्वारंटीन पर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. नोरा के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ”नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं . नोरा फतेही नियमों का पालन कर रही हैं. वह डॉक्टरों की निगरानी में क्वारनटीन हैं. साथ ही बीएमसी के साथ कोऑपरेट कर रही हैं.”