कोरबा स्थित पॉम मॉल के बार में रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। दरअसल बाउंसरों ने कुछ युवकों और सेंट जेवियर स्कूल के छात्रों को जमीन पर पटक दिया। उन्हें बेरहमी से लात-घूंसों और बेसबॉल बैट से पीटा गया। इसके बाद आज सुबह CSEB पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने कुसमुंडा के सर्वमंगला निवासी अमित शर्मा अपने भाई अमरजीत शर्मा और दोस्त दीपक शर्मा के साथ गए थे। वहीं पर सेंट जेवियर स्कूल के कुछ स्टूडेंट भी पार्टी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बार में DJ बंद कर दिया गया। इसके बाद बिल भुगतान को लेकर युवकों का बार के कर्मचारियों से विवाद हो गया। पेमेंट ज्यादा लेने पर आपत्ति दर्ज कराई।
3-4 बाउंसर ने जमीन पर पटक कर पीटा
जब दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो उसमें सेंट जेवियर स्कूल के छात्र भी शामिल हो गए और बिल लेने की बात कहते हुए युवकों का समर्थन किया। इससे पहले भी छात्रों का विवाद एक महिला कर्मचारी से हो चुका था। इसके बाद बात बढ़ती चली गई। काउंटर पर ही हंगामा होने लगा। आरोप है कि इस दौरान बार के 3-4 बाउंसर पहुंच गए। उन्होंने कॉल कर अपने दोस्तों को भी बुला लिया और फिर सभी को जमीन पर पटक कर पीटा। हंगामे की जानकारी पर पुलिस पहुंची और सभी को चौकी ले आई। वहां पर मार खाए युवकों और छात्रों को मेडिकल के लिए भेजा गया। अगले दिन अमित शर्मा की शिकायत पर बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
