• कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 24 वोट, भाजपा को सिर्फ 16

रायपुर। भिलाई-चरोद के नए मेयर कांग्रेस के निर्मल कोसरे चुने गए हैं। वहीं कृष्णा चंद्राकर सभापति चुने गए हैं। दोनों को 24 और भाजपा उम्मीदवार को महज 16 वोट ही मिले हैं। 5 निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया है। जबकि एक निर्दलीय का वोट भाजपा के खाते में गया है। इससे पहले सभी 40 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया गया।

ये भी पढ़ें: नगर निगमों में मेयर और सभापति का चुनाव, आज शाम तक चरोदा को मिल जाएगा नया महापौर

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को 19 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के खाते में 15 सीटें गई थीं। इसके साथ ही 6 निर्दलीयों ने भी जीत दर्ज की थी। बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा ने नंदिनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी बना दिया। वहीं चंद्र प्रकाश पांडे को सभापति के लिए प्रत्याशी बनाया है। भिलाई नगर चरोदा नगर निगम के लिए पार्षदों को कांग्रेस और बीजेपी सहित छह निर्दलीय पार्षदों को जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पार्षदों ने 5-5 की संख्या में शपथ ली है।