रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक ही दिन में कोरोना के 698 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया दरअसल IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। बता दे कि छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी। पिछले 4 दिनों में IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 63 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले 237 छात्रों की और जांच की गई है। सभी छात्रों को उनके कमरों में ही आइसोलेट किया गया है।


प्रशासन ने आईआईटी भिलाई के सेजबहार परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वही बीमारों के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच की जा रही है। अनुमानित अभी वहां बहुत से लोग संक्रमित मिल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेज रहा है।


रायपुर में कोरोना के सबसे अधिक मरीज
रायपुर में कोरोना के सबसे अधिक 515 मरीज अकेले रायपुर जिले में ही हैं। एक दिन पहले तक यह संख्या 301 थी। बिलासपुर में 364, रायगढ़ में 357 और दुर्ग जिले में 152 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरबा में 134 और जांजगीर-चांपा में 95 मरीज हो गए हैं। सूरजपुर में 53 और जशपुर में 50 मरीज हो गए हैं। राजनांदगांव जिले में भी एक्टिव केस बढ़कर 32 हो गए हैं।
मास्क नहीं पहनने वालों पर होगी कार्रवाई
रायपुर में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच रायपुर कलेक्टर ने आपात बैठक बुलाई जिसमे अब लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा वही मास्क नहीं पहनने वालो पर सख्त कार्रवाई करेगी। बता दे कि एक ही दिन में कोरोना के 698 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले रायपुर के ही 222 केस शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को प्रदेश भर में 27 हजार 646 नमूनों की जांच की। अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 हजार 942 हाे गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
