नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड ने 322 पदों पर भर्ती के निकली है। इसमें नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 35 पद, इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) के 13 पद, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के 9 पद और इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 5 पद सहित कुल 322 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

रिटर्न एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा

1 अगस्त 2000 से 31 जुलाई 2004 और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 1 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2004 के बीच होना चाहिए।

योग्यता

नाविक (जनरल ड्यूटी) पदों – मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

फिजिकल फिटनेस

ऊंचाई: 157 सेमी
दौड़: 7 मिनट में 1.6 किमी
उठक-बैठक -20
पुश-अप्स -10

वेतनमाह

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक पदों पर सिलेक्ट कैंडिडेट को सैलरी लेवल 3 के तहत 21700 रुपए महीने सैलरी दी जाएगी। जबकि यांत्रिक पदों के लिए वेतन लेवल 5 के तहत 29200 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार आज से 14 जनवरी तक इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा से जुडी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट में जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।