•40 में से 25 वोट मिले; निर्दलियों का साथ मिला
रायपुर।बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस के नंदलाल देवांगन ने ही जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार पतिराम साहू को 10 वोट के अंतर से हरा दिया। महापौर पद के लिए कांग्रेस ने नंदलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया था।बीजेपी ने पतिराम साहू को इस पद के लिए मैदान में उतारा था।

कांग्रेस को यहां 40 में से 25 वोट मिले यानी 25 पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया। इसमें 6 निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी को महज 15 वोट ही मिले हैं। 3 निर्दलीय पार्षद पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। बाद में अन्य तीन ने भी कांग्रेस को समर्थन कर दिया। बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस की जीत हो गई है। गौरतलब है कि बिरगांव नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं। बिरगांव नगर निगम बनने के बाद दूसरी बार 20 दिसंबर को चुनाव हुआ है, जिसमें कांग्रेस को 19, भाजपा को 10 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को पांच सीट पर जीत मिली है। वहीं 6 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए हैं।