अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, AIIMS जोधपुर ने नोटिफिकेशन जारी कर फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 84 खाली पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या : 84

आयु सीमा

आयु सीमा 58 वर्ष रखी गई है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष तय की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती
एसोसिएट प्रोफेसर
असिस्टेंट प्रोफेसर

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
फिर मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। फिर अप्लीकेशन फॉर्म भर कर सबमिट करें।