रायपुर। भूपेश सरकार खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सामान्य राशन कार्डधारी मिडिल क्लास परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज के लिए मिडिल क्लास को अभी मिलने वाली 50 हजार तक के कैशलेस इलाज की सुविधा को बढ़ाकर 5 लाख तक किया जा सकता है। माना जा रहा है कि बजट सत्र में ही इसका ऐलान किया जा सकता है।
अभी इस योजना में बेहद जरूरतमंद गरीब परिवारों को ही 5 लाख तक इलाज की सुविधा दी जा रही है। फिलहाल 56 लाख से अधिक परिवारों को इस योजना में प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। जबकि प्रदेश में एपीएल कार्डधारी परिवारों की तादाद 8.82 लाख से ज्यादा है। इन परिवारों को 5 लाख तक के इलाज का सीधा फायदा मिलेगा। प्रदेश में खूबचंद बघेल हेल्थ स्कीम में 5 लाख तक का हेल्थ कवर पाने वाले परिवारों की संख्या भी बढ़कर 64.82 लाख से अधिक हो जाएगी।
इस तरह ले सकते हैं योजना का लाभ
• खूबचंद हेल्थ स्कीम में किसी भी श्रेणी के राशन कार्ड के जरिए इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। इसमें प्रति परिवार कैशलेस इलाज की सुविधा रहती है।
• राशन कार्ड के जरिए अस्पतालों में इलाज के लिए मरीज का जब रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। खूबचंद बघेल हेल्थ स्कीम में ई पंजीयन के जरिए फिलहाल एपीएल परिवारों को 50 हजार तक का ही इलाज मिल रहा है।
• योजना छत्तीसगढ़ के स्थानीय राशनकार्ड धारियों के लिए ही है। यानी दूसरे प्रदेशों के राशनकार्ड धारियों को खूबचंद बघेल हेल्थ स्कीम का फायदा नहीं मिल सकता है।
• अभी की स्थिति में प्राथमिकता और अंत्योदय श्रेणी के राशनकार्ड धारियों को 5 लाख तक इलाज की सुविधा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
