सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक छात्रा ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने चौका देने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया इसके बाद उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपना साक्ष्य छुपाने के लिए युवती को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार भटगांव थाना क्षेत्र के जरही कॉलोनी की है। यहां 17 वर्षीय 12 वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। छात्रा के परिजन उसके पिता के इलाज के लिए बिलासपुर गए थे। परिजनों के मुताबिक छात्रा स्कूल से घर लौटी थी। घर पर अकेली थी। शाम को जब उसके चाचा घर पहुंचे तो शव संदिग्ध हालत में लटका मिला। जहां बच्ची से रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृत छात्रा के हाथ पर संदिग्ध हालत में एक लड़के का नाम भी लिखा है। ऐसे में बीती रात स्थानीय लोग भटगांव थाने पहुंचे। हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। छात्रा घर में पढ़ाई के लिए अकेली रहती थी, जबकि पिता जी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनके साथ उसकी मां भी अस्पताल में है।
जानकारी के मुताबिक मयंक पांडेय नाम का युवक लगातार छात्रा को परेशान करता था, जिससे वो अक्सर परेशान रहती थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं उसी से तंग आकर तो छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वहीं छात्रा ने भी अपने हाथ पर लिखा कि मयंक पांडेय के चलते हुआ है, छोड़ना मत। इससे पुलिस ने मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं लोग सोशल मीडिया का सहारा लेकर आंदोलन की तैयारी भी कर रहे हैं। वहीं परिवार का कहना है कि इसमें और भी लोग शामिल हैं। उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। इसके पहले पुलिस ने मंयक पांडेय को समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस असल कातिल तक पहुंच पाई।
शक की शुई और छानबीन के बाद पुलिस ने बाबा खान नाम के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जनकरी के अनुसार बाबा खान भाजपा कार्यकर्त्ता बताया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से ये बात पता चली है की घर की चाबी एक जगह राखी हुई थी जिसकी जानकारी आरोपी बाबा खान (भाजपा कार्यकर्ता) को थी और इस घटना को अंजाम देने वो पीछे के रस्ते से घुसा था| जिसके बाद किसी मुद्दे पर दोनों के बीच बहस हुई और उसने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी|
इस मामले पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल बताया कि में आज ही एफआईआर हुई है, जिसके बाद बाबा खान नाम के व्यक्ति को हिरासत में गया है और भीड़ को शांत करवाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही दोषियों को पकड़ने ने लिए हम कार्य कर रहे है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
