रायपुर। छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए 2021-22 की शेष परीक्षाएं ऑनलाइन मोड़ पर करने के निर्देश दे दिए हैं।
बता दें कुछ दिन पहले ही एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी और कॉलेजों की परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को ऑनलाइन एग्जाम को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
