मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर थे। इस दौरान वे ग्राम तवाडबरा के प्रवास के दौरान एक बैगा आदिवासी स्कूली छात्राओं से मिले। जहां सरस्वती नाम की छात्रा के आग्रह पर उन्होंने जिले में स्कूल के साथ-साथ आश्रम और छात्रावास शुरू करने की घोषणा की। इस पर विभाग ने त्वरित अमल करते हुए आज से ही छात्रावास शुरू कर दिया है।
सरस्वती बैगा ने गौरेला के ज्योतिपुर स्थित कमला नेहरू प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास प्रारंभ कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। यह छात्रावास आज से प्रारंभ हो गया है। इस छात्रावास की छात्राओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है।
दूरस्थ क्षेत्र की छत्राओं को भी मिल पाएगी शिक्षा
छात्रावास खुलने से सुदूर अंचलों के बच्चों के लिए अपने स्कूल जाकर पढ़ाई करना संभव हो सकेगा। छात्रावास बंद होने से दूर के गांवों के बच्चों के लिए अपने घर से लगभग 20-25 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाना संभव नहीं हो पा रहा था। लेकन अब सीएम भूपेश के संवदेनशील फैसले से बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा सरस्वती बैगा सहित अनेक विद्यार्थियों की समस्या का समाधान हो गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
