भाजपा की चिंतन शिविर के आखिरी दिन प्रदेश प्रभारी के बिगड़े बोल।
सीएम का पलटवार- आसमान पर थूकने से खुद के चेहरे पर ही गिरता है।
बस्तर में चल रहे भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस सरकार पर हमलावर रहीं। उन्होंने इस दौरान प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी कहा कि भाजपा अगर पीछे मुड़कर थूकेगी तो भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संकल्प के साथ काम करने से पार्टी 2023 के चुनाव में फिर सत्ता में आएगी।
चिंतन शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था इसमें डी पुरंदेश्वरी 2023 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पहुंची थी। यहां पूरे बस्तर संभाग से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस की प्रदेश सरकार से लेकर राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेताओं को घेरा। कहा कि यदि कांग्रेस को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना है तो सभी जानते हैं परिवार के ही सदस्य बनेंगे, लेकिन भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता है। भाजपा को यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना हो तो उनका एक कार्यकर्ता बनता है।
कांग्रेस के झूठे वादों की पोल खोले
डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक चाय बेचने वाले परिवार से हैं। जो अपनी पार्टी को मां मानते हैं। उन्होंने पार्टी की सेवा की और पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है, उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर बैठाया है। यदि ऐसे ही हरेक कार्यकर्ता पार्टी के लिए बिना स्वार्थ के लिए काम करेगा तो उन्हें पार्टी सम्मान जरूर देगी।
अब आने वाले चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। उसके लिए बस्तर की भी सीटें हमें जितनी है। यह तब संभव होगा जब भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। कांग्रेस के झूठे वादों की पोल खोलना है।
आसमान पर थूकने से खुद के चेहरे पर गिरता है- भूपेश बघेल
पुरंदेश्वरी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया कि आसमान पर थूकने से खुद के चेहरे पर ही गिरता है। उन्होंने कहा कि पुरेंदश्वरी जब हमारे साथ थीं तो ठीक थी, लेकिन अब उनको क्या हो गया है, जो इस तरह की स्तरहीन बात कर रही हैं।
स्तरहीन बोल, छत्तीसगढ़ का अपमान -शैलेष
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि, डी. पुरंदेश्वरी के यह बोल बेहद स्तरहीन है। साफ तौर पर नजर आ रहा है कि वो कांग्रेस से कितनी नफरत करते हैं। इनके दिलों में घृणा भरी हुई है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इतने बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई है। ष्टरू के लिए भूपेश बघेल को चुना है। इन्होंने अपने बयान से पूरे छत्तीसगढ़ अपमान किया है। कांग्रेस सरकार के लिए जिस तरह से डी. पुरंदेश्वरी ने कहा है हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
