राहुल गांधी से वैष्णो देवी में छत्तीसगढ़ के किसान के संयोग से मिलने पर भाजपा के सवालों पर मुख्यमंत्री बघेल ने करारा जवाब दिया है।
सीएम बघेल ने कहा कि जैसा कि भागवत वर्मा ने बताया, उन्होंने वैष्णो देवी जाने के लिए 27 अगस्त को रजिस्ट्रेशन करा लिया था। तब हम और हमारे सारे विधायक दिल्ली में थे। तब किसी को राहुल गांधी जी के प्रोग्राम की जानकारी नहीं थी।
कई लोगों को मिला फायदा: सीएम
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है, उसकी सफलता का उदाहरण केवल एक भागवत वर्मा नहीं हैं। ऐसे और लोग भी उदाहरण है जिनका गोधन न्याय योजना से जीवन बदला है और केवल 85 हजार ही नहीं, कई लोगो ने लाखों रुपये बचाये हैं।
’15 साल में कुछ नहीं किया’
भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी यजनाओं की तारीफ से कुछ लोगों के चेहरे से हवाइयां क्यों उड़ रही है। उन्होंने पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 15 साल छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने का मौका मिला था। फिर वे क्यों कुछ नहीं कर पाए। चावल बांटने के अलावा रमन सिंह ने और कोई काम नहीं किया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
