इंडिगो रायपुर-पुणे के बीच नई उड़ानें संचालित करेगा, जबकि लखनऊ-रांची, बेंगलुरु-विशाखापत्तनम के बीच उड़ानें फिर से शुरू होगी।
इंडिगो ने सोमवार को कहा कि वह महानगरों और टियर-2 या टियर-3 शहरों के बीच पहुंच में सुधार के लिए सितंबर में 38 घरेलू उड़ानें शुरू करेगी।
बढ़ेगी कनेक्टिविटी
एयरलाइन के बयान में कहा गया है कि इंडिगो लखनऊ-रांची, बेंगलुरु-विशाखापत्तनम, चेन्नई-इंदौर, लखनऊ-रायपुर, मुंबई-गुवाहाटी और अहमदाबाद-इंदौर के बीच उड़ानों को फिर से शुरू करते हुए रायपुर-पुणे के बीच नई उड़ानें संचालित करेगा।
इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा, कि हमें अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 38 नई उड़ानें जोड़कर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि ये उड़ानें यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करेंगी और मेट्रो और टियर 2/3 शहरों के बीच पहुंच में सुधार करेंगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
