रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग में लगभग 5000 पदों पर बंपर भर्ती की मंजूरी दे दी है। राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही इन पदों में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार ,उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर भी भर्ती होगी। इससे बड़ी संख्या में राज्य के बेरोज़गार युवाओं को अवसर मिलेगा। राज्य सरकार ने जनसुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

राज्य शासन द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अतर्गत सेटअप में स्वीकृत सीधी भर्ती के निम्न रिक्त पदों को भरे जाने की अनुमति प्रदान की है। इनमें चिकित्सा अधिकारी के 143 पद, नेत्र सहायक अधिकारी के 234 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 141 पद, रोडियोग्राफर के 48 पद, स्टॉफ नर्स के 464 पद, ओ.टी. टेक्निशियन के 18 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 187 पद, मनोरोग परिचारिका के 24 पद और मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता के 5 पदों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) के 379 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 210 पद, ड्रेसर ग्रेड-1 के 496 पद, डार्करूम असिस्टेंट के 14 पद, लैब असिस्टेंट के 16 पद, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 4 पद, ड्रेसर ग्रेड-2 के 68 पद और चतुर्थ श्रेणी के 1497 पदों के सीधी भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है।