अन्य मांगों के लिए समिति का गठन, 26 सितंबर को समीक्षा

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी हो गया है। कर्मचारियों को 1 जुलाई 21 से 7वें वेतनमान में 5 प्रतिशत और 6वें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। इस तरह से 7वें वेतनमान में 17 प्रतिशत और 6वें वेतनमान वालों को 164 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन पर बड़ हुए महंगाई भत्ते की भुगतान जुजाई माह से नगद होगा। सीएम ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा 4 सितंबर को की थी। इसके बाद वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिया है।

अब तक राज्य में शासकीय कर्मचारियों को जनवरी 2019 से सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत की दर से और छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। इसी वजह से कर्मचारियों ने 04 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। बातचीत के बाद सीएम ने ये घोषणा की थी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से प्रदेश के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और एक लाख 25 हजार पेंशनरों को फायदा होगा। छत्तीसढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने वादा के अनुरूप आदेश प्रसारित कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शेष लंबित मंहगाई भत्ता के लिए भी वादा के अनुरूप दीपावली त्योहार में प्रदान करने की अपेक्षा की है।

यूजीसी, एआईसीटीई तथा कार्यभारित एवं आकस्मिकता सेवकों को लाभ

मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई 2019 से लंबित 5 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता को 1 जुलाई से नगद भुगतान करने तथा एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा करने की धोषणा की थी। बढ़े हुए मंहगाई भत्ते की राशि की गणना मूल वेतन में किए जाने, आदेश को यूजीसी, एआईसीटीई तथा कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले शासकीय सेवकों के लिए भी लागू किया गया है।

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति गठन जल्द

अन्य मांग जिसमें प्रमुख रूप से लिपिक, शिक्षक, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक, पटवारी, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य संवर्ग के वेतन विसंगति, अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण, सहित अन्य मांगों के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति गठन भी आदेश शीध्र कि या जाएगाद्ध इसके अतिरिक्त मंहगाई भत्ता के आदेश सेवानिवृत्त सिनियर सिटीजन पेंशनरों के लिए भी तत्काल जारी करने की मांग वित्त विभाग के अधिकारियों से की गई है।