वेब सीरीज ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ की शूटिंग कवर्धा के बाद अब राजधानी में आज से होगी। ये पहला मौका है जब किसी बॉलीवुड की किसी वेब सीरीज की शूटिंग छत्तीसगढ़ में हो रही है। ये वेबसीरिज अजय देवगन के प्रोडक्शन और तिम्मान्शु धुलिया के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा, प्रतीक गांधी, ऋचा, इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा परिसर में शूटिंग उद्घाटन समारोह के लिए संस्कृत मंत्री अमरजीत भगत को आमंत्रित किया गया है।
कवर्धा में चल रही थी शूटिंग
वेब सीरीज की शूटिंग कवर्धा की चिल्फी घाटी वन क्षेत्रों में कई दिनों से की जा रही है। अब इस वेब सीरिज को नवा रायपुर के खूबसूरत लोकेशन में फिल्माया जाएगा। इससे राज्य के विभिन्न जगहों की सुंदर लोकेशन को अब पूरे देश भर के लोग देखेंगे।
कलाकार होंगे लाभान्वित
इस संबंध में अभिनेता आशुतोष राणा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि सरकार की इस योजना से देश-दुनिया के फिल्मकारों का ध्यान छत्तीसगढ़ के अनूठे प्राकृतिक सौंदर्य पर केंद्रित होगा और सरकार की इस योजना का सीधा लाभ स्थानीय कलाकारों और निवासियों को मिलेगा।
अजय देवगन के आने की संभावना
फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन हैं। इधर, फिल्म की शूटिंग करने के लिए अजय देवगन के आने की संभावना है। इस बारे में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि राजधानी में वेब सीरीज सिक्स सस्पेक्ट्स की शूटिंग आज से शुरू होगी। इसके अलावा विधानसभा भवन क्षेत्र में फिल्माया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
