छत्तीसगढ़ की धमक पूरे देश भर में कितनी है इसका अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की सबसे धाकड़ और चमकता सितारा कहे जाने वाली प्रियंका वाड्रा के वादों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।।।

हम सब जानते हैं कि पिछले 32 सालों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए जो सूखा पड़ा है उसे प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार के विधानसभा चुनाव में खत्म करने की मुहिम लेकर काम कर रही हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ किस तरह से वहां पर प्रियंका गांधी की मदद कर रहा है इसे ऐसे समझा जा सकता है की छत्तीसगढ़ के मछुआरा समाज से विधायक कुंवर निषाद को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना कर भेज गया है।। जहां पर कुंवर निषाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में हर रोज चौपाल लगाकर मछुआरा समाज के लोगों को कांग्रेस को वोट देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। और यह संभव कैसे हो रहा है क्योंकि पूरे देश भर में छत्तीसगढ़ एकलौता ऐसा राज्य है जिसने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है।।

और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में यह वादा किया है कि मछुआरा समाज से किसी एक कैंडिडेट को टिकट दी जाएगी।। ऐसे में कुंवर निषाद हर रोज वाराणसी के घाटों पर चौपाल लगा रहे हैं मछुआरों के साथ और इस समाज के लोगों को एक-एक करके अपने साथ जोड़ रहे हैं।।

उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रही मछली पालन से संबंधित सभी योजनाओं के लाभ बता रहे हैं और यह आश्वासन भी दे रहे हैं कि यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो मछुआरा समाज को और मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा और मछुआरा सामान से एक व्यक्ति को टिकट दी जाएगी।। जो प्रदेश का और इस समाज का भी नेतृत्व करेगा।।