रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले दो दिनों में प्रदेश के किन हिस्सों में रहने वाले हैं, उनकी दिनचर्या कैसी होगी, इसकी जानकारी जारी हो चुकी है। सीएम बघेल 2 और 3 अक्टूबर को राजधानी में नहीं रहेंगे।
दरअसल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 और 3 अक्टूबर को बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रायपुर के पुलिस गाउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.15 बजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रयोगशाला और ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे।
किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे
मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राम मंदिर परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे और 3.30 बजे बेसिक शाला ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वे शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस में समाज के प्रमुखों तथा रात्रि 8 बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
स्वस्थ भारत, संपन्न भारत टेलीथोन‘
मुख्यमंत्री अगले दिन 3 अक्टूबर को बेमेतरा के सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे सर्किट हाउस में ही 11 बजे ‘‘12 आवर स्वस्थ भारत, संपन्न भारत टेलीथोन‘‘ के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। सीएम बघेल जिला चिकित्सालय में 11.25 बजे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वे यहां से प्रस्थान कर 12.30 बजे मुंगेली पहुंचेंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
