रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद स्टेडियम में आयोजित कार्यकम में रायपुर शहर में ओसीएम चौक से कोतवाली चौक तक सड़क का नामकरण स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया। बघेल ने स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल को उनके द्वारा शहर के विकास के साथ ही सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान को याद के करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर ने की।
लॉकडाउन के कारण नहीं हो सका अंतिम यात्रा में शामिल
लॉकडाउन के कारण नहीं हो सका अंतिम यात्रा में शामिल। इस बीच मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंदरचंद धाड़ीवाल मुख्यमंत्री निवास में मिलने आए थे, तब मैंने कहा था कि मैं उनसे मिलने उनके घर पर आऊंगा. लेकिन इस बीच उनकी मौत हो गई। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन की वजह से मैं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाया।
स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यकम में राज्य सभा सांसद छाया वर्मा ,वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ,धर्मेंद्र साहू ,छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और नगर पालिका निगम के सभापति प्रमोद दुबे ,सरोजिनी इंदरचंद धाड़ीवाल और परिवार के अन्य सदस्य ,एल्डरमैन और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
