रायपुर। लगभग डेढ़ साल की कोरोना से संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। 28 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन होगा। जिसके लिए सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से प्रस्तावित इस महोत्सव का न्यौता लेकर जल्दी ही कांग्रेस के विधायक देश भर में जाएंगे। सरकार ने किन विधायकों को किस प्रदेश में जाना है, इसकी जिम्मेदारी तय कर दी है। छत्तीसगढ़ में साल 2019 से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरुआत हुई थी। वर्ष 2020 में कोरोना संकट की वजह से यह समारोह नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 सितम्बर 2021 को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 28 से 30 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। 31 अक्टूबर को इस समारोह में वृत्त चित्रों (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन होगा। वहीं 1 नवंबर को राज्योत्सव भी होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों बताया था कि इस बार इस महोत्सव में देश-विदेश से आए आदिवासी नर्तक दलों की प्रस्तुति के साथ ही आदिवासी कला-संस्कृति पर गोष्ठी भी होंगी। दोनों आयोजन साथ-साथ चलेंगे। इसके लिए देश-विदेश से नर्तक दलों को आमंत्रित किया जा रहा है।
कई राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा गया था निमंत्रण
कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया था निमंत्रण 2019 में पहले आदिवासी नृत्य महोत्सव का न्यौता लेकर मंत्री गए थे। उस दौरान मंत्रियों ने कई राज्यों के मुख्यमंत्री और संस्कृति, पर्यटन और आदिवासी विकास मंत्रियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर समारोह में आमंत्रित किया था। लगभग सभी राज्यों ने आदिवासी नर्तकों की टोली को भेजा था। आयोजन के समापन समारोह में राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
