लखीमपुरी में किसानों की हत्या, लगी धारा 144, अब दिल्ली के रास्ते यूपी जाएंगे
रायपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी जिले में प्रदर्शनकारी किसानों पर जीप चढ़ाकर हत्या की घटना से ग्रामीणों को गुस्सा भड़क गया है, वहां पर जिला प्रसाशन ने धारा 144 लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के तिकुनिया के लिए रवाना होने वाले थेैं, इससे पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रोकने का आदेश जारी कर दिया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं मिलने के बाद रणनीति बदली गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11.30 बजे की नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वहां से वे छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे। वहां से उत्तर प्रदेश जाने की की कोशिश होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनके 11 बजे विशेष विमान से लखनऊ हवाई अड्डे और वहां से लेबुआ होटल जाने का कार्यक्रम जारी किया था। थोड़ी देर बाद ही उसे टाल दिया गया। मुख्यमंत्री के लिए विशेष विमान सुबह ही रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंच गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रणनीतिकारों और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से चर्चा करने के बाद दिल्ली जाने का फैसला किया।
यूपी सरकार ने मुझे आने से रोका
इससे पहले सुबह जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एयरपोर्ट अथारिटी को जारी पत्र सामने आया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है। क्या उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं। अगर धारा-144 लखीमपुर खीरी में लगी है तो लखनऊ में उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार? मुख्यमंत्री ने बताया, वे अभी दिल्ली जा रहे हैं। वहां वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश जाने के लिए क्या अलग से वीजा लगेगा?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष को उत्तर प्रदेश जाने से रोकने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, धारा 144 लखीमपुर में लगी है तो हमें लखनऊ में भी उतरने क्यों नहीं दिया जा रहा है। क्या, उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकार खत्म कर दिए गए हैं। क्या उत्तर प्रदेश जाने के लिए अब अलग से वीजा लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा, इस घटना के बाद क्या लोग संवेदना व्यक्त करने नहीं जा सकते। घटना की जानकारी लेने नहीं जा सकते। उन्होंने पूछा, आप उन्हें रोक रहे हैं आपकी मानसिकता क्या है।
भाजपा का चरित्र सामने आया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा का चरित्र अब लोगों के सामने आ रहा है। जिस कानून व्यवस्था की बात को लेकर भाजपा यूपी की सत्ता में आई थी, उसकी सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। योगी आदित्यनाथ के कंट्रोल में कुछ नहीं रहा। उनके लोग ही किस प्रकार से कर रहे हैं यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ख्रट्टर के रविवार को सामने आए बयान का हवाला देते हुए कहा भाजपा के चेहरे से नकाब उतर गया है। उनका असली चेहरा यह है कि लाठियां भांजों, गोलियां दागो, गाडिय़ों से रौंद दो, आग लगा दो, खत्म कर दो। सही मायने में भाजपा का चरित्र देश के सामने अब आया है।
किसानों की मौत के समाचार आने के साथ शुरू हुई थी हलचल
रविवार शाम लखीमपुर खीरी में हिंसा और प्रतिहिंसा की तस्वीरें कुछ साफ होने के बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस समय अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से भयावह खबर आ रही है। किसानों की आवाज कुचलने की नाकाम कोशिशों के बाद अब किसानों को कार से कुचल दिया गया है। अब तक कुछ किसानों की मृत्यु एवं कई किसानों के घायल होने की खबर है। सत्ता के मदांध, किसानों की आवाज नहीं दबा पाएंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
