लखीमपुर खीरी मामले को लेकर एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसानों को कुचलने के बाद बीजेपी का नेता उतरकर भाग रहा है।

गाड़ी से भागता भाजपा नेता

दरअसल लखीमपुर में यूपी सरकार के मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने बीते दिनों आंदोलन कर रहे किसानों को अपनी कार से कुचल दिया था। इस पर कांग्रेस ने भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। नतीजन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि जिस मंत्री का बेटा सरेआम इस तरह का अपराध कर रहा है उस मंत्री को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और मंत्री के बेटे को भी गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?

कांग्रेस ने लगाया आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन करने वाले नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और देर शाम सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए कहा कि ‘मुझ जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बगैर किसी ऑर्डर के, बगैर एफआईआर के रखा है, मैं जानना चाहती हूं कि ये आदमी आजाद क्यों है?