कवर्धा मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। सीएम ने कहा कि यह कवर्धा की घटना जो छोटी सी घटना थी, उसे बढ़ा दिया गया है। शांति का टापू कहे जाने वाले इस प्रदेश में सभी दुख सुख में एक साथ शामिल होते हैं। सीएम ने कहा कि जो लोग इस प्रकार की चीजों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं उस पर कार्रवाई होगी और जल्द ही इन मामलों पर चर्चा की जाएगी।

बीजेपी प्रतिनिधि मंडल को कवर्धा में मुलाकात करने की अनुमति नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा कि ‘मैं लखनऊ में गया था और मुझे भी जाने नहीं दिया गया, 3 दिन तक प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करके रखा गया, मिलने भी नहीं दिया गया, यहां उस प्रकार की स्थिति नहीं है’।

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पहले उत्तर प्रदेश जाकर देखे कि वहां क्या स्थिति है। छत्तीसगढ़ में आप ज्ञापन दें या किसी से मिलें इसमें कोई रोक नहीं है लेकन यदि कोई शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा।