बलरामपुर के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला पुलिसकर्मी का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी को बीजेपी के कार्यकर्ता धक्का देते नजर आ रहे हैं।

दरअसल कवर्धा मामले को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान पुतले में लगी आग को पुलिस ने बुझाने की कोशिश करने लगी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धक्का दे दिया। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई।

सामने आई महिला की नाराजगी

आस-पास मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से महिला को उठाया। उसके बाद महिला रोने लगी और भाजपाइयों के कृत्य पर बेहद नाराज दिखी। वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है। हालांकि जो भी हुआ है वह बीजेपी के नारी सम्मान को दर्शाता है कि उनका ये सम्मान केवल किसी खास उपलक्ष्य में ही रहता है।