कवर्धा मामले को लेकर राज्य सरकार के तीन मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस प्रेस वार्ता में मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर और मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम मौजूद रहे।
मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कवर्धा को लेकर सभी के बीच चर्चा हो रही है। यह शांति का टापू है। एक ध्वज को उतारने और 2 लोगों की आपसी लड़ाई को जो रूप दिया गया वह दुखद है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है, वीडियो फुटेज में जो भी दिखाई दे रहा है उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक रात पहले वहां के स्कूलों में कुछ लोगों को क्यों ठहराया गया था, क्यों आए थे किनके बुलावे पर आए थे? उसे चिन्हित करना जरूरी है।
मंत्री ने कहा कि यह भाजपा द्वारा प्रायोजित घटना है। छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। मुद्दा विहीन होने के कारण वे इस तरह से काम कर रहे हैं। आज उन सभी वीडियो फुटेज को मीडिया को दिया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
