रायपुर। एक नवम्बर से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुए पूरे 22 वर्ष हो जाएंगे और इसी के साथ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के एक साल पुरे हो जायेंगे। साल भार पहले शुरू हुई इस योजना में राज्य के 14 निगमों में तकरीबन 60 मोबाईल यूनिट संचालित हो रही हैं, जिनमे से सबसे ज्यादा 17 यूनिट राजधानी रायपुर के दो नगर निगमों रायपुर में 14 और बिरगांव में 2 संचालित की जा रही हैं। दूसरी सबसे ज्यादा 11 यूनिट दुर्ग भिलाई में चल रही हैं। इसके साथ ही कोरबा तीसरे नंबर पर है जहां सबसे ज्यादा 8 मोबाईल यूनिट संचालित हैं। इसका साथ ही अंबिकापुर में चार, बिलासपुर में चार, जगदलपुर में चार युनिटो के साथ जरूरत के हिसाब से मोबाईल यूनिट्ज लगाई गई सभी यूनिटों में 5 कर्मचारी भी रखे गए हैं, जिसमे एक MBBS डॉक्टर के साथ एक नर्स, एक फार्मा, एक पैथोलॉजिस्ट के साथ एक ड्राइवर भी रहता है। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस महत्वकांछी योजना में 60 यूनिटों में 300 से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है।

पहले चरण में तीन हजार से ज्यादा लोगों को फ़ायदा

इस पूरी योजना ने साल भर के भीतर दो चरण पुरे किए हैं, जिसमे पहले चरण में तीन हजार से ज्यादा लगाए गए। शिविर में दो लाख से ज्यादा बस्तियों के रहवासियों को फायदा मिला, और दूसरे चरण में 160 शहरों में चार हजार शिविर लगाएं गए जिसमे ढाई लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया।

इस योजना का संचालन कलेक्टरों की अध्यक्षता की में निगम कमिश्नरों की देख रेख में किया जा रहा जिसमे जोन कमिश्नरों को मंथली रुत चार्ट बनाना होता है और सम्बंधित इलाकों के पार्षदों को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।