मु्ख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस बीच सीएम भूपेश बघेल देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 2 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सीएम हाउस से वे रायपुर के पुलिस ग्राउंड में बने हेलीपेड से बेमेतरा के साजा तहसील के देऊरगांव जाएंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे देऊरगांव स्थित मां महामाया देवी मंदिर में मां के दर्शन करेंगे।

डोंगरगढ़ में करेंगे मां बम्लेश्वरी के दर्शन

देऊरगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा सीएम राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे मां बम्लेश्वरी देवी शक्तिपीठ में मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चाना करेंगे। शाम 5 बजे वे सड़क मार्ग से सीएम हाउस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।