मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज की घोषणा भी की गई है। शुक्रवार को पत्थलगांव में हुए हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमे 4 घायलो को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मुआवजे की घोषणा स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह की मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद हुई हैं। तो दूसरी तरफ बीजेपी ने आज मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा और घायलों को 25 लाख रुपये की राहत राशि की मांग को लेकर जशपुर बंद का आवाहन किया है।
हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों की मांग है कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए और 75 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। दूसरी ओर घटनास्थल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एसपी को हटाने की मांग की। विष्णुदेव साय का कहना है कि ये घटना गांजा तस्करी के चलते हुई है।
ये था मामला
शुक्रवार को ही दशहरा के दिन जशपुर के पत्थलगांव में गांजा तस्करों ने कार से धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया था। यह सभी लोग स्थानीय दुर्गा पूजा पंडाल से मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसमें करीब 150 लोग शामिल थे। इसी दौरान एक कार करीब 100-120 की रफ्तार में लोगों को रौंदता निकल गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। तस्कर ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार में आग लगा दी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
