दशहरा पर्व की चारों तरफ धूम मची हुई है। ऐसे में सीएम भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वी़डियो मे सीएम भूपेश बघेल को राम रूपी अवतार के रूप में दिखाया जा रहा है । जिसमे वो अपने फैसलों से विरोधियों को चित कर रहे हैं।सीएम भूपेश बघेल वीडियो में अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही साथ प्रमुख मौकों पर उनके द्वारा किए गए धार्मिक अनुष्ठानों को भी दिखाया गया है। शार्ट वीडियो में जिस तरह का हाव-भाव सीएम भूपेश का दिखाया जा रहा है वो काबिले तारीफ है।