जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र (JNVST Application Form 2021), विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिया गया है। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या विद्यालय समिति के पेज पर दिए गए लिंक से भी जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2022 भरा जा सकता है। नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 25 सितम्बर 2021 से शुरू होकर 30 नवंबर 2021 तक रहेगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन करने के लिए छात्रों के पास वैलिड मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जिसमें रजिस्ट्रेशन कोड आएगा।
एक नजर महत्वपूर्ण तिथियों पर
- आवेदन प्रक्रिया का शुरुआत – 25 सितम्बर 2021
- आवेदन की आखिरी तारीख – 30 नवंबर 2021
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – अप्रैल 2022
- प्रवेश परीक्षा की तिथि – 30 अप्रैल 2022
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- नवोदय विद्यालय navodaya.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करते समय सारी जानकारी ध्यान से भरे।
- सारी जानकारी पढ़ने के बाद छात्र आवेदन पत्र को भरना शुरू करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद छात्रों को सबमिट का बटन दबाना है।
- बटन दबाते ही छात्रों का आवेदन पत्र पूरा हो जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
- छात्रों को पांचवीं पास होना चाहिए।
- पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा
छात्रों को एडमिशन लेने के लिए लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा भारत के प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा देने के लिए छात्रों लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पहले फेज के लिए दिसंबर में और दूसरे फेज के लिए मार्च में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के कोई भी स्टूडेंट परीक्षा नहीं दे पाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
