बस्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर सहित अनेक विकास कार्याे का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
गोलबाजार जगदलपुर में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का होगा भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 और 18 अक्टूबर को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां आयोजित मुरिया दरबार और देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारिे कार्यक्रम के अनुसार सीएम आज 10 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे धमतरी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन हेलीपेड रूद्री से पूर्वान्ह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 11.55 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके इसके बाद वे दोपहर 12.10 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सिरहासार चौक में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
व्यववसायिक कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन
सीएम भूपेश दोपहर 1.20 बजे ग्राम आसना, जगदलपुर में बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट्स एवं लिट्रेचर (बादल) का अवलोकन और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान समाज प्रमुखों से चर्चा भी करेंगे। सीएम शाम 5.40 बजे से 7.30 बजे तक जगदलपुर में बस्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे। वे वहां गोल बाजार में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन और लालबाग में रात्रिकालीन विभिन्न खेल अभ्यास सुविधा हेतु स्थापित हाई मास्टलाईट का भी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान देवी मड़ई कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
