बस्तर दश्हरा पर्व में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले को कई सौगातें दी। उन्होंने मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ किया।
पिछड़ेपन को पछाड़ने की ललक’ पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में मुरिया दरबार के दौरान बस्तर में संचालित विकासकार्यों पर आधारित ‘पिछड़ेपन को पछाड़ने की ललक (Bastar Marching Ahead) नाम की पुस्तक का विमोचन किया। साहित्यकार रूद्र नारायण पाणिग्रही द्वारा संपादित इस पुस्तक में बस्तर संभाग के सभी जिलों में राज्य शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। इस किताब में शासन के सार्थक कदमों से समूचे बस्तर संभाग में आ रहे बदलाव के बारे में भी बताया गया है।
गोलबाजार व्यावसायिक परिसर के निर्माण के लिए भूमि पूजन
सीएम भूपेश ने जगदलपुर के गोलबाजार में बनने वाले नए व्यावसायिक परिसर का भूमिपूजन किया। शहर के हृदय स्थल दंतेश्वरी मंदिर के पास कुल 37 करोड़ रुपए की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त परिसर का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले इसके पहले चरण के कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया।
दलपत सागर में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने दलपत सागर आईलैंड के उत्तरी छोर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनाए गए पाथवे, पेंटिंग और विद्युतीकरण कार्य तथा 76 लाख की लागत से किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। वहीं दलपत सागर आईलैंड में ही 13 लाख 60 हजार रुपये की लागत से दलपत सागर के उत्तरी छोर में दुकान निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
