अंबिकापुर। एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी का मामला सामने आया है। सोमवार को सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री शिव डहरिया की मौजूदगी में एक बार फिर कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दरअसल जिसकी पिटाई हुई है वो भाजपा नेता का बेटा है, जो पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस में सक्रिय है। वो अक्सर खाद्य मंत्री के कार्यक्रमों में दिखता हैा।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में प्रभारी मंत्री शिव डहरिया पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महीने पहले ही कांग्रेस में सक्रिय हुआ भाजपा नेता का बेटा आदर्श बंसल मौके पर पहुंचा। यहां वो प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में जाने की कोशिश कर रहा था, जिसपर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उसे अंदर न आने की सलाह दी। लेकिन इसके बाद भी वो अंदर जाने की कोशिश कर रहा था।
सर्किट हाउस में हुआ विवाद
हालांकि उस समय वहां कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब प्रभारी मंत्री और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा तो कार्यकर्ता वहां भी पहुंच गए। सर्किट हाउस के हॉल में दोनों मंत्री बैठे थे, इस बीच आदर्श फिर वहां भी जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने किसी वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी को लेकर कुछ बात कह दी।
सेवादल में सक्रिय है आदर्श
आदर्श के बयान के बाद से ही बात बिगड़ गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। काफी देर तक झूमाझटकी हुई। आवाज सुनकर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता बाहर निकले और सभी को समझाइश दी। बता दें कि भाजपा नेता का बेटा आदर्श कांग्रेस सेवादल में सक्रिय है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
