बीजापुर जिले के नागरिकों को अब सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आम नागरिकों को सस्ते दामों पर दवा उपलब्ध कराने “मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना” छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की जा रही है। जिसका वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
बीजापुर नगरपालिका के सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में जिला अस्पताल के समीप मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर दोपहर 12 बजे करेंगे।