रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे के मुताबिक उन्हें डेंगू और निमोनिया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही उन्हें स्वास्थ्यगत शिकायत होने के बाद भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि रामनगर कर्मा चौक निवासी प्रिंस गुप्ता नाम के एक शख्स की भी मौत डेंगू से होने की बात कही जा रही है।