मुख्यमंत्री निवास में सम्मान करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और एक दर्जन विधायक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सी वोटर सर्वे में बेस्ट मुख्यमंत्री की रेटिंग दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास में उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजूट होने का ही नतीजा है कि राज्य में हमारी सरकार बनी। यह उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ जनता का सम्मान है। कार्यक्रम में प्रदेश से आए काग्रेस कार्यकर्ता, एक दर्जन विधायक और नगर निगम के महापौर भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों ओर सभी वर्गों के लिए किए गए कार्यों को सम्मान मिला है। सभी जनप्रितनिधियों ने मिलकर अच्छा काम किया है। कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग इसमें मिला है। कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होते तो राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती। उनके परिश्रम का परिणाम ही है कि यह सम्मान मिला है।
यह बोले कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं ने सी-वोटर के सर्वे में नंबर वन की रेटिंग पाने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जन हितैषी योजनाओं के चलते राज्य में आए बदलाव के चलते यह संभव हो पाया। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के काम को इससे और बल मिलेगा। छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग, छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज तिहार को सवारने का काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने पूर्व के रमन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता को खत्म कर छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान देने का काम तीन साल के कार्यकाल के भीतर किया है।
संसदीय सचिवों, विधायकों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिवों, विधायकों, विभिन्न आयोग-मंडल और प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, रश्मि आशीष सिंह, विधायक अमितेश शुक्ल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम अरूण वोरा, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी धु्रव, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण किस्मत लाल नंद और उत्तरी जांगड़े, विधायक अनिता शर्मा और रामकुमार यादव, अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
