रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के पास कोई काम नहीं है। छत्तीसगढ़ में किसान आदिवासी मजदूर के साथ न्याय हो रहा है, लोगों के हितों की रक्षा हो रही है। छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और युवाओं के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। इसलिए अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा और आरएसएस के दो प्रिय विषय हैं। एक धर्मांतरण और दूसरा संप्रदायिकता।
सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन दोनों मुद्दों को हवा देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पिछले दिनों बस्तर के सभी आदिवासी संगठनों से बात की, ऐसी कोई बात नहीं है जिसका हल्ला भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग कर रहे हैं।’
कवर्धा मामले में दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि कवर्धा के मामले को भी देख लें, यही लोग हैं जो दूसरे शहरों से जाकर दंगा भड़काने का काम करते हैं। मैंने उस समय भी कहा था कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
