रायपुर। आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री चुने जाने पर, संसदीय सचिवों, विधायकों, आयोग-मंडल और प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। सभी ने देश भर में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने जाने पर सीएम भूपेश को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, रश्मि आशीष सिंह, श्री अमितेश शुक्ल, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, अनुसूचित जाति प्राधिकरण की उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद और उत्तरी जांगड़े, विधायक अनिता शर्मा और रामकुमार यादव, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा उपस्थित थे।


सीएम नंबर 1
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के सभी सीएम को पीछे छोड़ दिया है। लोकप्रियता और लोगो द्वारा पसंद करने के मामले में भूपेश बघेल देश में नंबर 1 बन गए है। आईएएनएस सी वोटर स्टेट गवर्नेस इंडेक्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं और मतदाताओं के कम से कम गुस्से का सामना कर रहे हैं। बघेल से केवल 6 प्रतिशत उत्तरदाता नाराज हैं जो बदलाव चाहते हैं।
मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ नाराजगी
इसके विपरीत, बघेल को ट्रैकर के अनुसार, सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग मिली है। छत्तीसगढ़ के मामले में गुस्सा केंद्र सरकार और यहां तक कि राज्य के विधायकों के खिलाफ है। लेकिन सीएम बघेल के खिलाफ शायद ही कोई गुस्सा है।
कल्याणकारी योजनाओं का मिला फायदा
छत्तीसगढ़ में 44.7 फीसदी उत्तरदाता केंद्र सरकार से नाराज हैं, जबकि 36.6 फीसदी राज्य सरकार से नाराज हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे, जो कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता/अभिभावक खो चुके हैं, उन्हें सरकार द्वारा मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी। महतारी दुलार योजना के तहत, ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
