रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 12वीं बोर्ड पूरक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंडल के अनुसार हायर सेकेंडरी पूरक परीक्षा 2021 में कुल 1305 परिक्षर्थियों ने आवेदन दिया था।
इनमें से महज 1276 परिक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। हायर सेकेंडरी पूरक परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के कुल 22.73 फीसदी बच्चे ही पास हुए हैं। सभी 1276 परिक्षर्थियों के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। इनमें से 290 परीक्षार्थी ही पास हुए हैं।

यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

290 में से 166 बच्चे फर्स्ट डिवीजन से, 117 सेकंड डिवीजन से और 7 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। आप https://cgbse.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।