रायपुर। राम पथ गमन का कायाकल्प करने में जुटी सरकार अब रामायण मंडलियों पर भी दिल खोलकर खर्चा करेगी। प्रदेश में पहली बार रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता होगी जो ब्लॉक स्तर से शुरू होकर प्रदेश स्तर पर होगी। इसमें मंडलियों को 9 करोड़ 88 लाख 60 हजार रुपये तक की राशि दी जाएगी।
संस्कृति विभाग की चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत 7000 मंडलियों के 5-5 हजार रुपये शामिल है। इसके लिए नियम भी तैयार कर लिए गए हैं। प्रतियोगिता की तिथि फिलहाल अभी तय नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली के बाद प्रदेशभर में स्पर्धा शुरू हो सकती है।
पंचायत स्तर पर 5 हजार रुपये मिलेंगे
प्रतियोगिता की शुरुवात ग्राम पंचायत स्तर पर होगी। ग्राम पंचायतों पर प्रथम आने वाले मंडली को 5 हजार रुपये मिलेंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाली मंडलियों को 10 हजार और जिला स्तर पर प्रथम आने वाली मंडली को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
राज्य स्तर पर मिलेंगे 5 लाख रुपये
राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली मंडली को 5 लाख और दूसरे स्थान पर आने वाली मंडली को 3 लाख, तीसरे स्थान में आने वाली मंडली को 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
निर्णायक मंडल का गठन
प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत या सचिव की अध्यक्षता 3 सदस्यीय मंडल का गठन होगा। इसमें एक लोक कलाकार भी शामिल होगा। वहीं ब्लॉक स्तर पर एसडीएम, जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल का गठन होगा। राज्य स्तर स्पर्धा के लिए 5 सदस्यीय निर्णायक मंडल फैसला लेगी।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
