रायपुर/20 अक्टूबर 2021। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बयान पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कुलस्ते ईमानदारी पूर्वक इतिहास का अध्ययन कर लें तो उन्हें समझ आएगा कि लगभग सभी सांप्रदायिक घटनाओं में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का ही हाथ रहा है। देशवासियों के लिए धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है मगर भाजपा और संघ के लिए धर्म राजनैतिक हथियार है। एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल का मुख्य कर्तव्य देश की एकता-अखंडता की रक्षा करना, आम जनता की परेशानियों को दूर करना और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करना होता है, मगर भाजपा और संघ का मुख्य कर्तव्य अज्ञान फैलाना, संकीर्णता का प्रचार करना, सांप्रदायिक बनाना और भारत की एकता को नष्ट करना है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर है। उन्होंने शपथ लेकर देश के हर धर्म जाति संप्रदाय के लोगों के हितों की रक्षा का वचन दिया है। लेकिन वे अपनी संवैधानिक शपथ को भूलकर वे धार्मिक विद्वेष फैलाने का बयान दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के संवैधानिक पदों पर बैठे लोग मर्यादाओं का तार-तार कर देश की गंगा जमुनी संस्कृति पर प्रहार कर रहे।
जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहाँ साम्प्रदायिकता फैलाकर भाजपा सत्ता हथियाना चाहती है, मगर जनता अब समझदार हो चुकी है, काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण भाजपा को डर है कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा 10 सीट से नीचे न चली जाए। भाजपा ने जनता को भ्रमित कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की बहुत कोशिश की मगर असफल रहे, इसलिए अब भाजपा और संघ अपने प्रिय हथियार “साम्प्रदायिकता“ का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
