रायपुर/उत्तराखंड। उत्तराखंड में बीते दिनों आई बाढ़ और भू्स्खलन में फंसे छत्तीसगढ़ के 55 लोग गुरुवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार शाम अपने निवास कार्यालय से उत्तराखंड में भिलाई के फंसे यात्रियों से फोन के जरिए बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य शासन ने आप सबकी सकुशल वापसी के लिए तैयारी कर ली है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक-एक कर वहां फंसे कुछ लोगों से बात की। इस बीच उन्होंने यात्रियों से पूछा कि वहां छत्तीसगढ़ के कितने लोग हैं और आप लोग वहां किन परिस्थितियों में फंस गए थे। इस पर यात्रियों ने बताया कि उन्हें बरसात में उत्तराखंड के हालात की जानकारी नहीं थी। वे 55 लोग यहां घूमने आए थे। जो कि फंस गए हैं।
यात्रियों ने बताई परिस्थिति
मुख्यमंत्री के पूछने पर यात्रियों ने बताया कि यहां दूसरे राज्यों के भी लोग फंसे हैं। यात्रियों ने बताया कि उन लोगों तक जल्दी मदद पहुंच गई। जब तक उन लोगों को वहां से बचाया नहीं गया था, तब तक सभी लोग डरे हुए थे। खाने की भी कमी हो गई थी। छत्तीसगढ़ और स्थानीय प्रशासन की पहल से अब सब ठीक है।
आप लोग जल्द ही अपने घरों में होंगे- सीएम
सीएम भूपेश ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि आप सभी लोग सकुशल हैं। आप लोगों को गुरुवार को दिल्ली लाया जा रहा है। वहां से आप लोग जल्दी ही अपने घर में होंगे।
आज वापस लौटेंगे यात्री
घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार और दुर्ग जिला प्रशासन ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया। बचाव अभियान में छत्तीसगढ़ के लोगों को निकालकर नैनीताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी यात्रियों को 21 अक्टूबर को वापस लाया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
