रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी प्रसाशनिक अफसर की लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। इस बात का अंदाजा हाल ही में नारायणपुर के एसपी उदयकिरण पर गिरी गाज से साफ लगाया जा सकता है। इन दिनों सीएम के सख्त तेवर साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिलहाल सभी की निगाहें आज होने वाली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं।
प्रशासनिक गलियारों में भी खलबली मची हुई है, माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। आज की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, हालांकि इसके बाद सीएम भूपेश बघेल पुलिस अधीक्षकों की क्लास लेंगे। अब देखना ये होगा कि बैठक में क्या-क्या फैसले लिए जाते हैं?
कलेक्टर कान्फ्रेंस में शामिल होंगे सीएम
सीएम बघेल न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस में शामिल होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री राजस्व से संबंधित शिकायतों, राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर लोक केंद्रित प्रशासन निराकरण, गिरदावरी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान खरीदी की तैयारी सहित राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा करेंगे। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी संभागायुक्त, कलेक्टर मौजूद रहेंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
