अमेरिकी सेना की सीरिया में एक एयरट्राइक में अलकायदा का टॉप कमांडर अब्दुल हामिद अल-मातर मारा गया है. शुक्रवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता मेजर जॉन रिग्सबी ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अलकायदा अमेरिका और उसके साथी देशों के लिए खतरा बना हुआ है. अलकायदा सीरिया को एक सुरक्षित जगह के तौर पर इस्तेमाल करता है. यहां से दुनियाभर में आतंकी हमलों को अंजाम देता है. उन्होंने कहा कि अलकायदा के इस बड़े नेता के मारे जाने के बाद अलकायदा के ऑपरेशंस में रुकावट आएगी.

नागरिकों को नहीं पहुंचा नुकसान

रिग्सबी ने कहा कि यह एयरस्ट्राइक MQ-9 एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल से की गई थी। इसमें किसी नागरिक को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। अलकायदा अमेरिका और उसके साथी देशों के लिए खतरा बना हुआ है। अलकायदा सीरिया को एक सुरक्षित जगह के तौर पर इस्तेमाल करता है और यहां से दुनियाभर में आतंकी हमलों को अंजाम देता है।

अमेरिकी आउटपोस्ट पर दो दिन पहले हुआ था हमला

दो दिन पहले ही दक्षिणी सीरिया में अमेरिकी आउटपोस्ट पर हमला हुआ था। रिग्सबी ने यह नहीं बताया कि क्या अमेरिका ने यह एयरस्ट्राइक इस हमले के जवाब में की थी। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि सीरिया के किस इलाके में यह स्ट्राइक की गई थी।

एक महीने पहले भी अमेरिका ने की थी एयरस्ट्राइक

सितंबर में पेंटागन ने विद्राहियों के कब्जे वाले सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्ट्राइक की थी। इसमें अलकायदा का एक और सीनियर नेता सलीम अबु-अहमद मारा गया था। यह एयरस्ट्राइक इदलिब नगर में हुई थी। यह इलाका सीरिया के हथियारबंद विद्रोही गुटों के हाथ में है। इन गुटों में अलकायदा का साथी समूह हयात ताहिर अल-शम शामिल है।

कई सशस्त्र समूहों के साथ जारी है जंग

यहां पर अल-कायदा से जुड़े हयात तहरीर अल-शाम सहित सशस्त्र समूहों का प्रभुत्व है। सीरिया में चल रहे युद्ध ने एक जटिल युद्धक्षेत्र बनाया है, जिसमें अल-कायदा से जुड़े अन्य मिलिशिया और अन्य सशस्त्र समूह, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट और विदेशी सेनाएं शामिल हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर क्रूर कार्रवाई के साथ 2011 में शुरू होने के बाद से इस युद्ध में लगभग पांच लाख लोग मारे गए हैं।