नई दिल्ली।इंडियन नेवी ने 300 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए युवा ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे फॉर्म पूरी तरह सही भरें, क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म विभाग की तरफ से एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
भारतीय नौसेना करीब 300 भर्तियां करने जा रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नौसेना की तरफ से आवेदन जारी कर दिए गए हैं। नौसेना ने जिन तीन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उसमें रसोइया, स्टीवर्ड और सफाईकर्मी के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 2 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसान, इन 300 वैकेसी का राज्यवार बांटा गया है. आवेदन करने वाले कुल उम्मीदवारों में मेरिट के आधार पर 1500 उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। इन 1500 उम्मीद वारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता जांच का सामना करना होगा. भारतीय नौसेना के भर्ती निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न राज्यों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए क्वालीफाईग कट-ऑफ अंक अलग-अलग हो सकते हैं.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
