जगदलपुर। जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर के संयुक्त तत्वाधान में 27 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजना किया जा रहा है।

प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में विभिन्न संस्थानों में रिक्त मैनेजर, सेल्समेन, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, बाइक मेकेनिक, आफिस असिस्टेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, एलआईसी एजेंट, संवाददाता समाचार पत्र, कुक, वेटर के पद के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।