रायपुर। रायपुर के टिकरापारा इलाके के सेनेटरी दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम निक्की नेताम बताया जा रहा है, आरोपी के पास से करीब नौ लाख रुपए का माल बरामद किए गए हैं। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी निक्की नेताम सेनेटरी दुकानों को टार्गेट करके चोरी करता है। इसके पहले वह आसपास के इलाकों की रेकी करता है। वह चोरी का माल एकमुश्त खपाकर बड़ी रकम पाने की लालच में आदतन चोर बन गया। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।