रायपुर। आबकारी विभाग की टीम ने की 29 पेटी अवैध शराब जब्त। ये कार्रवाई रायपुर और दुर्ग की टीम द्वारा कि गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब की होम डिलीवरी करता है। ग्राहक बनकर टीम ने उस व्यक्ति से शराब मंगवाई। जैसे ही वो डिलीवरी करने पहुंचा टीम ने उसे पकड़ लिया। वह अपनी दो पहिया वाहन क्रमांक CG 04 CF 7199 से पहुंचा था। आरोपी के पास से 2 पेटी शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम हितेश जगत निवासी मॉडल टाउन नेहरू नगर भिलाई है। वहीं आरोपी के घर दुर्ग के आबकारी विभाग की टीम दबिश देने पहुंची जहां से 27 पेटी बेडरूम केअंदर बने चेंबर से शराब की पेटियां जब्त की गई। इस मामले में आरोपी कि पत्नी नीता जगत के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। दोनो पति-पत्नी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।